Featured

15 सितम्बर को रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा सिटी के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह (शेपिंग फ्यूचर्स अवार्ड) का भव्य आयोजन किया गया


15 सितम्बर को रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा सिटी के द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह (शेपिंग फ्यूचर्स अवार्ड) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में महात्मा गाँधी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समा बाँध दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप संदीप विश्वविद्यालय, सिजौल, मधुबनी के पूर्व कुलपति प्रो समीर कुमार वर्मा और विशिष्ट अतिथि शहर के जाने माने हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं रोटरी जिला-3250 के लिटरेसी चेयर रोटेरियन डॉ० गौरी शंकर झा थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ सम्मानित अतिथियों, क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन हीरा कुमार झा, सचिव रोटेरियन डॉ एम एच खान और कोषाध्यक्ष रोटेरियन डॉ० फिरोज आलम के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों को क्लब के पदाधिकारियों द्वारा मिथिला परंपरानुसार पाग, चादर और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। राष्ट्र गान के साथ आधिकारिक रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआl


क्लब अध्यक्ष हीरा कुमार झा ने अपने स्वागत उद्बोधन में सभी का अभिनंदन करते हुए शिक्षक सम्मान समारोह के आयोजन पर प्रकाश डाला। साथ ही रोटरी की स्थापना और उसकी गतिविधियों की चर्चा की। वहीं विशिष्ट अतिथि डॉ गौरी शंकर झा ने अपने संबोधन में इस तरह के आयोजन के लिए रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा सिटी की भूरि भूरि प्रशंसा की। साथ ही साक्षरता दर में कमी के लिए गरीबी और जागरूकता में कमी को ज़िम्मेदार ठहराया। मुख्य अतिथि प्रो० संदीप कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में शिक्षा के प्रसार के लिए शिक्षकों की भूमिकाओं पर विस्तार से चर्चा किया। साथ ही विद्यालयों से विद्यार्थियों के छीजन में इन्फ़्रास्ट्रक्चर की कमी को रेखांकित किया।

उक्त अवसर पर रोटरी के निर्धारित मापदंडों के आधार पर सरकारी एवं निजी विद्यालयों के चयनित 25 शिक्षकों/ शिक्षिकाओं को पाग, अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। चयनित शिक्षकों में सभी शिक्षक अपने अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिए जाने जाते हैं। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में डॉ शिव शंकर कुमार, अशोक कुमार, भारती रंजन कुमारी, डॉ मोहन मुरारी, शशांक श्रीवास्तव, मो० आमिर फैसल, मो० सिकंदर, श्रवण कुमार मिश्र, श्रवण कुमार शर्मा, तनुजा मिश्रा, शफीक, मो० कलाम, अभिषेक आदि थे।

पलक मिश्रा के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सचिव डॉ एम एच खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सम्मान पाकर उपस्थित शिक्षकों ने रोटरी क्लब ऑफ दरभंगा सिटी के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *