बच्चों की पेंटिंग ने इनर व्हील क्लब का मन मोहा

इनर व्हील क्लब की ओर से विद्यालय को प्रदान की गई सामग्रियां

दरभंगा एक प्रतिनिधि इनर व्हील क्लब दरभंगा शाखा की ओर से शनिवार को अध्यक्ष डॉक्टर नीतू मेहता की अध्यक्षता में नगर के मध्य विद्यालय साधुगाछी में स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं के बीच रक्षाबंधन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पेंटिंग प्रतियोगिता में अव्वल आने वाले छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं इनर व्हील क्लब की ओर से विद्यालय को बच्चों के मिड डे मील से संबंधित विभिन्न सामग्रियां भी प्रदान की गई।

अध्यक्षा डॉ मेहता, उपाध्यक्षा सुधा दारूका, पूर्व अध्यक्षा शशि टिबरेवाल , पूर्व अध्यक्षा डॉ रूप कला सिन्हा, पूर्व अध्यक्षा कुंदन कुमारी, डॉ सुजाता राय,स्मिता ने संयुक्त रूप से बताया कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं काफी प्रतिभा संपन्न है इनमें विभिन्न गतिविधियों से संबंधित प्रतिभा पूरी तरह संचित है जी से समय-समय पर बाहर निकालने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की जरूरत है। इनर व्हील क्लब में छात्र-छात्राओं के प्रतिभाओं का सम्मान करते हुए आगामी दिनों में भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन का प्रयास करेगी।

मालूम हो की इनर व्हील क्लब की ओर से विभिन्न स्कूलों में छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए तथा कम्युनिटी सर्विस से संबंधित अनेकों कल्याणकारी कार्य किए जाते रहे हैं इसी करी में शनिवार को नगर के मध्य विद्यालय साधुगाछी में भी एक सुंदर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ एस एस कुमार, वरिष्ट शिक्षिका रेनू कुमारी, रानी कुमारी, निभा कुमारी, मानसी कुमारी, अपराजिता मिश्रा, रंजना कुमारी, संजू देवी, अवधेश चंद्र कुमार सहित पूरा विद्यालय परिवार उत्साह के साथ शामिल रहा।

क्लब की ओर से छात्र-छात्राओं के बीच खाद्य सामग्रियों का भी वितरण किया गया बच्चे काफी खुश हुए।
