Friday, July 24, 2026
Latest:
Featured

अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार गौरव द्वारा बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा द्वारा संचालित मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के माध्यमिक (10वीं) परीक्षा,जून 2026 दिनांक 31 जुलाई एवं 01,06,07,08,10,11,12 अगस्त 2026 को दो पालियों

अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार गौरव द्वारा बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा द्वारा संचालित मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) के माध्यमिक (10वीं) परीक्षा,जून 2026 दिनांक 31 जुलाई एवं 01,06,07,08,10,11,12 अगस्त 2026 को दो पालियों में यथा प्रथम पाली 09:30 बजे पूर्वाहन से 12:45 बजे अपराह्न तक एवं द्वितीय पाली 02:00 बजे अपराह्न से 05:15 बजे अपराह्न तक जिला के शहरी क्षेत्र स्थित 05 (दो) परीक्षा केन्द्र यथा- राज उच्च विद्यालय हसन चक दरभंगा प्लस टू एम ए आर एम उच्च विद्यालय लालबाग दरभंगा,प्लस टू देशरत्न डॉ.राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय दरभंगा एवं मारवाड़ी उच्च विद्यालय सेनापथ लालबाग दरभंगा, मुकुन्दी चौधरी उच्च विद्यालय कादिराबाद दरभंगा पर आयोजित होगी।

दोनों केन्द्रों पर परीक्षा स्वच्छ,शांतिपूर्ण,कदाचारमुक्त एवं सफलतापूर्वक संचालन कराने हेतु सभी परीक्षा केन्द्रों के आस-पास 100 मीटर की परिधि में परीक्षा के दिन भा० ना०सु० संहिता 2023 की धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लागू रहेगा।

अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर, दरभंगा, द्वारा भा०ना०सु० संहिता 2023 की धारा-163 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए उपरोक्त परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर की परिधि में 07:00 बजे पूर्वाह्न से परीक्षा की सारी प्रक्रिया सम्पन्न होने तक निम्नांकित शर्तों पर प्रतिबंध लगाया गया।

उपर्युक्त निषेधाज्ञा के फलस्वरूप निम्नलिखित कार्य निषिद्ध रहेंगेः-1. भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता में परिभाषित किसी भी अपराध करने तथा शांति भंग करने के उद्देश्य से पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का एकत्रित होना। किसी भी व्यक्ति को लाठी,भाला,गड़ासा, छूरा, अन्य घातक हथियार, अग्नेयास्त्र विस्फोटक इत्यादि लेकर चलना।

पूर्वाह्न 06.00 बजे से अपराह्न 07.00 बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग एवं उपयोग।

निषिद्ध क्षेत्र में परीक्षार्थियों एवं परीक्षा से संबंधित अन्य सभी व्यक्तियों को मोबाईल,सेल्युलर फोन एवं अन्य इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण नहीं ले जायेंगे।

उपर्युक्त निषेधाज्ञा निम्नांकित पर लागू नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *