Featuredदरभंगाप्रादेशिक

बिहार सरकार के सूचना भवन में शराब पार्टी, DPRO ऑफिस को दारू का अड्डा बना रखे तीन गिरफ्तार।

शराब बंदी वाले बिहार में जहां एक ओर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार पदाधिकारियों, कर्मियों और राज्य की जनता को शराब न पीने के लिए शपथ दिलाते हैं उसी बिहार के जनसम्पर्क विभाग के कार्यालय में धड़ल्ले से मटन पार्टी मना रहे थे। इसी बीच उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला भोजपुर जिला के जनसम्पर्क विभाग कार्यालय का है जहां उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर कार्यालय में शराब पीते डाटा ऑपरेटर सहित तीन कर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए कर्मियों में जिला जनसंपर्क कार्यालय के डाटा एंट्री ऑपरेटर यशवंत कुमार, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कर्मचारी कमलेश कुमार और वेंडर दिलीप कुमार सिंह शामिल हैं।

इस संबंध में भोजपुर जनसम्पर्क पदाधिकारी नूर हसन ने बताया कि मेरी जानकारी में उत्पाद विभाग ने चार लोगों को एक साथ शराब की पार्टी मनाते हुए गिरफ्तार किया है लेकिन जांच में किसने कितना शराब पीया है, यह जांच के बाद स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *