Featured

02 जून को आयोजित सहयोग शिविर की तैयारियों का डीएम ने किया भौतिक निरीक्षण

आगामी 02 जून 2026 प्रथम मंगलवार को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की सफलता के लिए सदर प्रखंड के साहबाजपुर और शिशो पश्चिम पंचायत का श्री कौशल कुमार जिलाधिकारी दरभंगाने औचक निरीक्षण किया एवं शिविर की सफलता के लिए उपस्थित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

 

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि शिविर प्रारंभ होने से पहले आमजनों से शिकायत संबंधित आवेदन प्राप्त करने के लिए कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी आवेदनों को निर्धारित पोर्टल पर समयबद्ध तरीके से अपलोड कर आवेदनों के निष्पादन में पारदर्शिता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने 15 विभागीय स्टॉल पर प्राप्त आवेदनों के संधारण हेतु अलग-अलग पंजी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परिवादियों के लिए आवेदन लिखने हेतु एक स्टॉल पर गर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें।

परिवर्दियों के शिकायतों को धैर्य के साथ सुना जाएगा और यथासंभव समाधान किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों को असुविधा न ह, इसके लिए पेयजल, कुर्सी,शेड,पन्खा, आदि सभी मूलभूत सुविधाएं पूर्व से सुनिश्चित करें।

उल्लेखनीय है कि 2 जून को सभी 18 प्रखंडों में चयनित 36 पंचायत में सहयोग शिविर आयोजित होंगे। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी पंचायतों में वरीय अधिकारियों के द्वारा भौतिक निरीक्षण किया गया।

 

 

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सहयोग शिविर का आयोजन सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी तरीके से किया जाए,ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, माननीय प्रमुख, संबंधित पंचायत के मुखिया एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *