Featured

डॉ. विपिन बिहारी बने नेशनल हेल्थ कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

डॉ. विपिन बिहारी बने नेशनल हेल्थ कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

 

रिपोर्ट -कुमार संदीप -मुजफ्फरपुर (सरैया)। प्रखंड के अजीजपुर गांव निवासी डॉ. विपिन बिहारी को भारतीय प्रशासनिक सुधार एवं जन शिकायत परिषद की नेशनल हेल्थ कमिटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। परिषद के संस्थापक दर्श चौधरी एवं संस्थापिका राधा चौधरी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।

 

डॉ. बिहारी पिछले 30 वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वर्तमान में वे भाजपा आयुष विभाग के सोशल मीडिया प्रभारी, नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के राज्य मीडिया प्रभारी तथा विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांतीय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं।

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. बिहारी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में सेवा कार्यों को बढ़ावा देंगे। साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश, निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र शिविर, वृक्षारोपण, गरीबों की सहायता और जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।

उनकी इस नियुक्ति पर विभिन्न सामाजिक, चिकित्सा और मीडिया जगत के लोगों ने खुशी जताते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *