Featured

दरभंगा जिले को एचएफआर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित

दरभंगा,
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत “बिहार कॉन्क्लेव 2.0” का आयोजन होटल कौटिल्य, पटना में किया गया। इस अवसर पर निजी स्वास्थ्य संस्थानों के हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (HFR) क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दरभंगा जिला को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने दरभंगा जिले को पुरस्कार प्रदान किया।
इस दौरान दरभंगा के सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम समन्वयक (आयुष्मान भारत) तथा परियोजना समन्वयक (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) उपस्थित रहे और उन्होंने यह पुरस्कार प्राप्त किया।
आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के इस एकदिवसीय कार्यशाला में राज्य के विभिन्न जिलों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया और डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए अपने अनुभव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *