16 जनवरी को आयोजित होगा जॉब कैंप
श्रम संसाधन विभाग,बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 16 जनवरी 2026 (सोमवार) को संयुक्त श्रम भवन (रामनगर आई० टी० आई० के निकट) लहेरियासराय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में BARBEQUE NATION HOSPITALITY LTD. द्वारा 11:00 बजे पूर्वाह्न से 3:00 बजे अपराहन् तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाना है।
उक्त जॉब कैम्प SERVICE AND KITCHEN HELPER के लिए, कुल 140 पदों पर नियुक्ति के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 10th,उत्तीर्ण महिला एवं पुरूष की बहाली की जाएगी।
बताया गया कि अभ्यर्थी की उम्र सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। कम्पनी द्वारा अभ्यर्थी को 11500 रूपये IN HAND प्रतिमाह सहित मुफ्त आवास एवं भोजन दिया जाएगा।
नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थी को यू०पी०,बंगाल,नई दिल्ली एवं अन्य स्थानों में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
सभी वांछित अभ्यर्थी को सूचित किया जाता है कि इस जॉब कैम्प में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ उठावे। इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अभ्यर्थी के लिए नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इकच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Portal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से व इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते है। साथ ही साथ वांछित अभ्यर्थी इस जॉब कैम्प में भाग लेने हेतु अपना बायो डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रंगीन फोटो-05, आधार कार्ड,पेन कार्ड एवं अन्य प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ अवश्य लाएगें।
जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है।
