Featuredदरभंगाप्रादेशिक

क्या है पूर्व एमएलसी हुलास पांडे के बेटे की मौत का राज, कोई कहता है खुदखुशी तो कोई हादसा की बात।

बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व एमएलसी हुलास पांडेय के बेटे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उसकी मौत हो गई है। पारस अस्पताल से सामने आई मेडिकल रिपोर्ट में ये पता चला है कि उसकी मौत छत से गिरकर हुई। रिपोर्ट के मुताबिक, छत से गिरकर उसके सिर में चोट आई थी। तुरंत ही उसे पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले ऐसी खबरें आई थी कि हुलास पांडेय के बेटे ने खुद को गोली मारी है। हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में सिर में चोट लगने की बात कही गई है।

इससे पहले परिजन ऋषि को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया लेकिन जल्द ही उसकी मौत हो गई। घटना शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा कि हुलास पांडेय के 14 वर्षीय बेटे ऋषि की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बाहुबली हुलास पांडे बक्सर से पूर्व एमएलसी रह चुके हैं। अभी वो चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के नेता हैं। बताया जा रहा कि पटना में घर की छत से गिरने से उनके बेटे ऋषि जख्मी हुए। उसकी उम्र महज 14 साल थी। गंभीर अवस्था में उसे परिजन पास के पारस हॉस्पिटल ले गए। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा कि घटना के वक्त हुलास पांडेय और पूरा परिवार घर में मौजूद था। हुलास पांडे के तीन बच्चे हैं, जिनमें से दूसरे नंबर के ऋषि पांडेय की मौत हो गई। बड़ी बेटी की उम्र 15 साल है। सूचना के बाद मौके पर पटना के शास्त्री नगर थाने की पुलिस पहुंची। थाना प्रभारी रमाशंकर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

पूरा मामला पटना के शास्त्री नगर थाना स्थित एमएलसी आवास में घटी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हुलास पांडेय की पहचान दबंग नेता की है। उनके भाई सुनील सिंह एलजेपी में हैं। बेटे की मौत से परिवार में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घर पर मातमी सन्नाटा पसरा है। परिजन अभी बात करने की स्थिति में नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *