Featured

उपखण्ड कार्यालय बिहार में विश्वकर्मा पूजन:एसडीओ और जेई ने की पूजा, प्रसाद ग्रहण किया।

प्रतापगढ़ के बिहार ब्लॉक के टेकी पट्टी स्थित उपखण्ड कार्यालय में बुधवार को विश्वकर्मा भगवान का पूजन विधि-विधान से किया गया।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी (एसडीओ) पवन गुप्ता और जूनियर इंजीनियर सुरेंद्र कुमार सेन ने मुख्य रूप से पूजा-अर्चना की।कार्यक्रम में कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी कर्मचारियों ने इस आयोजन में सक्रिय रूप से भाग लिया।

पूजा-पाठ के बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। क्षेत्रीय आसपास के उपभोक्ताओं ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *