Featured

बिहार में गर्लफ्रेंड की हत्या: नीले ट्रॉली में शव छिपाने पर 7 गिरफ्तार।

रेलवे स्टेशन के पास ट्रॉली बैग में मिला शव

पुलिस के अनुसार, लड़की 15 मई को लापता हुई थी। काफी खोजबीन के बाद 22 मई को बेंगलुरु के सूर्यनगर थाना क्षेत्र में चांदपुरा रेलवे स्टेशन के पास एक नीले ट्रॉली बैग में उसका शव बरामद हुआ। शव की पहचान वीडियो और फोटो के माध्यम से की गई। शव मिलने के बाद हिसुआ पुलिस परिजनों के साथ बेंगलुरु पहुंची, जहां जांच में यह स्पष्ट हुआ कि लड़की की हत्या की गई थी और शव को ठिकाने लगाया गया था।

प्रेमी ने दोस्तों की मदद से छिपाया सबूत

पुलिस जांच में पता चला कि 20 मई को लड़की और उसका प्रेमी बेंगलुरु में अपने फूफा-फुआ के घर पर थे। दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आशिक ने गला दबाकर और सिर पटककर लड़की की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाकर धमकाया और कहा कि इसे आत्महत्या का मामला बताना होगा। बाद में शव को ट्रॉली बैग में भरकर सुनसान जगह ले जाकर रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ा खुलासा

गिरफ्तार आरोपियों में प्रेमी आशिक कुमार के साथ-साथ उसके फूफा मुकेश कुमार, फुआ इंदु देवी, राजाराम रविदास, राजू कुमार, कालू रविदास और मोहन कुमार शामिल हैं। सभी को बेंगलुरु पुलिस को सौंपा गया है। पूछताछ में आशिक ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है, इसी कारण दोनों के बीच विवाद हुआ और उसने प्रेमिका की हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *