Featured

सहरसा में रुपए के लेनदेन को लेकर फायरिंग, गोली हुई आर-पार।

सहरसा में रुपयों के लेनदेन को लेकर एक महिला को गोली मार दी गई। सहरसा सदर थाना क्षेत्र के राय टोला वार्ड 12 में रहने वाली 45 वर्षीय प्रमिला देवी के दाएं कंधे में गोली लगी है। उन्हें फिलहाल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि मामले जांच कर आगे कार्रवाई किया जा रहा है।

एक कर्ज चुकाने लिया दूसरा कर्ज, मारी गोली

फायरिंग में जख़्मी प्रमिला देवी ने बताया कि उन्होंने दो साल पहले बेटी की शादी के लिए एक परिचित व्यक्ति से 50 हजार रुपए उधार लिया था। कर्जदार के बार-बार तंग करने पर महिला 10 दिन पहले शहर के नया बाजार निवासी राजा सिंह के पास पहुंची। उन्होंने एक महीने की मोहलत पर 50 हजार रुपए कर्ज लिया और पहले व्यक्ति का कर्ज चुका दिया।

अब एक महीने की मोहलत वाले कर्जदाता राजा सिंह, गोलू सिंह और नदू सिंह पैसों की मांग करने लगे। प्रमिला ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना से पैसा मिलने वाला है। जैसे ही रकम मिलेगा, उनके कर्ज जल्द ही चुका देंगी। लेकिन बुधवार रात करीब 10:30 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और गोलीबारी कर दी।

पुलिस फरार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी
गोली कंधे पर लगी, हुई आर-पार

इस घटना के बाद रात मे आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी, लेकिन तब तक सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जख्मी महिला को तुरंत ही नजदीक के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक्सरे रिपोर्ट के आधार पर बताया कि गोली आर-पार हो गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ आलोक कुमार समेत पुलिस टीम अस्पताल पहुंची। सदर एसडीपीओ ने बताया कि रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी की गई। मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *