Friday, July 24, 2026
Latest:
Featured

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में आगामी 27 एवं 28 जुलाई को होगा विशेष शिविर का आयोजन

बिहार लोक भवन, पटना के निर्देशानुसार ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा में दिनांक 27 एवं 28 जुलाई, 2026 को विश्वविद्यालय के डॉ एपीजे अब्दुल कलाम डब्ल्यूआईटी के ‘कल्पना चावला सभागार’ में पूर्वाह्ण 11:00 से अपराह्ण 3:00 बजे के बीच विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा,

 

जिसमें कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मियों के लंबित बकाये से संबंधित आवेदन प्राप्त किए जाएंगे।

कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मी अपने आवेदन में वेतन सत्यापन कोषांण से निर्धारित वेतन बिन्दु की प्रति के साथ नाम, पदनाम, कार्यालय का नाम (जहां से वे सेवानिवृत हुए हों), जन्मतिथि, सेवानिवृत्ति की तिथि तथा लंबित बकाये से संबंधित सूचना आदि की जानकारी शामिल हो,

के साथ शिविर में जमा कर सकते हैं। कर्मी अपना आवेदन डाक या ई-मेल- fo@ lnmu.ac.in या registrar@ lnmu.ac.in के माध्यम से भी भेज सकते हैं। उक्त विशेष शिविर में कुलसचिव, वित्त पदाधिकारी एवं लेखा शाखा के कर्मी उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *