डीएम एवं एसएसपी ने शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में किया संयुक्त फ्लैग मार्च
कोतवाली एवं बेंता थाना का निरीक्षण कर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के दिए आवश्यक निर्देश

जिला पदाधिकारी, दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा श्री जगुनाथ रड्डी जला रड्डी ने आज संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों का भ्रमण कर फ्लैग मार्च किया।

फ्लैग मार्च के दौरान जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा पुलिस बल की तैनाती का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या अफवाह पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इसके उपरांत दोनों अधिकारियों ने कोतवाली थाना एवं बेंता थाना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को विधि-व्यवस्था संधारित रखने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी एवं त्वरित ढंग से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संयुक्त फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सहायक समाहर्ता कल्पना रावत, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थाना प्रभारी, पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
