Featured

सहरसा  : एससी-एसटी मंत्री का सहरसा दौरा:अंबेडकर छात्रावास में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र, सुविधाओं का लिया जायजा

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग मंत्री जनक राम सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शहर के डॉ भीमराव अंबेडकर छात्रावास का निरीक्षण किया और वहां रह रहे छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों से उनकी समस्याओं के बारे में विस्तार से बातचीत की और उन्हें अपने भविष्य को संवारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

मंत्री जनक राम ने छात्रावास में बैठकर छात्रों को मेहनत और अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि “सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, कठिन परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।” उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने लक्ष्य पर फोकस करे और पढ़ाई के प्रति गंभीर रहे। उन्होंने विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि सरकार उनके लिए कई योजनाएं चला रही है। इनका लाभ उठाकर वे अपनी शिक्षा और करियर को ऊंचाइयों तक ले जा सकते है। मंत्री ने छात्रों को प्रशासनिक सेवाओं, बैंकिंग और अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।

सुविधाओं का लिया जायजा

छात्रों से संवाद के दौरान मंत्री ने उनकी समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने छात्रावास में दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया और उसमें सुधार की जरूरतों पर चर्चा की। इस मौके पर जिला कल्याण विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि छात्रावास की व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और छात्रों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। मंत्री जनक राम के इस दौरे से छात्रों में उत्साह देखा गया। उन्होंने अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने खुलकर रखा और उनके मार्गदर्शन से प्रेरित महसूस किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *