Featured

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट गेट के पास पलटा क्रेन, दीवार टूटी:समस्तीपुर में ओवरहेड तार के नीचे लगा रहा था जाली; चालक जख्मी, एक बाइक भी क्षतिग्रस्त

घटना की जानकारी देते कलेक्ट्रेट गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड।
समस्तीपुर के कलेक्ट्रेट गेट पर गुरुवार को बिजली के 11000 वोल्ट के तार के नीचे जाली लगाने का काम क्रेन की सहायता से की जा रही थी। इसी दौरान अचानक क्रेन पलट गया। घटना में क्रेन का चालक जख्मी हो गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में रखी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। जिस समय क्रेन पलटा, उससे कुछ देर ठीक पहले दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी का काफिला यहां से गुजरा था। जख्मी क्रेन चालक को कलेक्ट्रेट परिसर में तैनात जवानों ने सदर अस्पताल पहुंचाया। ‌

मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्ट्रेट के सामने से गुजरने वाली 11000 बिजली तार के नीचे जाली लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक क्रेन असंतुलित हो गया और कलेक्ट्रेट की ओर पलट गया, जिससे कलेक्ट्रेट की दीवार को भी क्षति पहुंची है।

वहीं, परिसर में लगी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक एक सुरक्षा गार्ड की बताई जा रही है। मामले की जानकारी मिलते ही नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेन को उठाने के प्रयास में जुट गई है। उधर इस घटना के बाद कुछ देर के लिए कलेक्ट्रेट गेट पर अपरा तफरी की स्थिति मच गई। कुछ देर के लिए सड़क पर जाम भी लग गया। नगर थाना की पुलिस ने जाम को खत्म कराया।

जख्मी चालक को अस्पताल ले जाते लोग।
कुछ देर पहले गुजरा था डीआईजी का काफिला

जिस समय क्रेन पलटा, उससे कुछ देर पहले ही दरभंगा परिक्षेत्र के डीआईजी का काफिला यहां से गुजरा था।‌ सबसे बड़ी बात यह भी रही की क्रेन सड़क की ओर नहीं पलटा नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

नगर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार ने बताया कि ओवर हेड तार के नीचे सुरक्षा वार्ड लगाने के दौरान असंतुलित होने के कारण क्रेन पलट गया था, जिसे दूसरे क्रेन की मदद से उठा दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *