दरभंगा : जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट:दरभंगा में घर में घुसकर तोड़फोड़ करने से शुरू हुआ विवाद, 6 लोगों पर केस दर्ज
दरभंगा के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के मोसवासी गांव में शनिवार की दोपहर पुराने भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर तोड़ फोड़ कर दी। मोसवासी गांव निवासी सुधीर मुखिया और शंभू मुखिया के बीच छह महीना पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा था।
जिसके बाद अंचल प्रशासन के द्वारा जमीन का नापी की गई थी। सुधीर मुखिया अपने जमीन पर एक पन्नी (पॉलिथीन) टांगकर किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे थे। शनिवार की दोपहर पॉलिथीन हटाकर एस्बेस्टस डालने का काम चल रहा था। अचानक शंभु मुखिया ने एस्बेस्टस को लाठी डंडा से तोड़ना करना शुरू कर दिया।
दुसरे पक्ष के लोगों ने बताया कि हमलावर घर के अन्दर रखा हुआ सारा समान भी लेकर चला गया। सुधीर मुखिया के पुत्र मंजय मुखिया को शंभू मुखिया ने उठाकर अपने घर में लेजाकर खुब पीटाई की। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची धनश्यामपुर थाना की पुलिस ने शंभु मुखिया के घर से मंजय मुखिया को मुक्त कराया।
संबंध में पीड़ित रीता देवी ने घनश्यामपुर थाना में एक नामजद व पांच अज्ञात लोगों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस छानबीन कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
