Featured

सहरसा : 50 हजार का इनामी 4 अपराधी गिरफ्तार:सहरसा में 3 देसी कट्टा, एक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद, भेजा गया जेल

सहरसा में 50 हजार इनामी कुल 4 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से पुलिस ने 3 देसी कट्टा, 18 इंच का एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, 11 जिंदा कारतूस 11, 3 मोबाइल बरामद किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की है। गिरफ्तार अपराधियों में दीपक यादव, गुड्डू कुमार, मनु कुमार, त्रिपाल राम और उसके दो सहयोगी शुभाष यादव और मनोज सादा को गिरफ्तार किया गया है।

प्रेसवार्ता के दौरान एसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि कुख्यात फरारी अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच चिरैया थाने की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर 50 हजार का इनामी अपराधी दीपक यादव और उसके दो सहयोगी शुभाष यादव, मनोज सादा को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं तीन और 50 हजार का इनामी अपराधी गुड्डू कुमार को हरियाणा के गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया है। मनु कुमार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया है। त्रिपाल राम को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिला से गिरफ्तार किया गया है। ये भी तीनों अपराधी का आपराधिक इतिहास रहा है। इन पर आर्म्स एक्ट, लूट, हत्या के कई मामले दर्ज है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *