Featured

सहरसा : ग्रामीण छठ घाटों पर प्रशासनिक व्यवस्था का अभाव:सहरसा में घाटों की साफ-सफाई बाकी, गोताखोरों की तैनाती की भी मांग

सहरसा के सलखुआ प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों पर साफ-सफाई को लेकर किसी भी तरह का प्रशासनिक इंतजाम नहीं दिख रहा है। मंगलवार से नहाए-खाए के साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू होने जा रहा है। बावजूद इसके सलखुआ प्रखंड के छठ घाटों की प्रशासनिक स्तर पर न ही छठ घाट की साफ सफाई कराई जा रही है। न ही बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है।

जन सुराज नेता शमीम अनवर ने मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि कुछ घाटों पर स्थानीय लोगों के द्वारा सफाई कराई गई है। कई घाटों का साफ होना बाकी है।

उन्होंने कहा कि प्रशासन से अनुरोध है कि जल्द से जल्द सभी घाटों की सफाई कराई जाए। साथ ही सभी छठ घाटों पर गोताखोर की भी व्यवस्था की जाए। साथ ही घाटों पर बैरिकेडिंग और चेंजिंग रूम की व्यवस्था हो। इसके अलावा पानी में ब्लीचिंग पाउडर देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *