Featured

अररिया : जन्माष्टमी आज, जन्म के अगले दिन उत्सव, कल कृष्ण मंदिर में चढ़ेगा प्रसाद का डाला, उमड़ेंगे भक्त

जन्माष्टमी आज, जन्म के अगले दिन उत्सव, कल कृष्ण मंदिर में चढ़ेगा प्रसाद का डाला, उमड़ेंगे भक्त
आस्था . प्रखंड मुख्यालय के वीरनगर पूर्व पंचायत के मंगलवार गांव में कृष्ण मंदिर, भजन-कीर्तन व आरती की विशेष परंपरा

जिले के भरगामा प्रखंड मुख्यालय के वीरनगर पूर्व पंचायत के मंगलवार गांव का कृष्ण मंदिर से कई इतिहास जुड़े हैं। इस मंदिर में लगभग सौ वर्षों से अधिक समय से जन्माष्टमी मनाया जा रहा है। यहां की जन्माष्टमी विशेष होने का कारण है कि इस मंदिर में सबसे अधिक प्रसाद, हर घर से एक चंगेरा चढ़ाया जाता है। स्थानीय लोगों की मानें तो जन्म के अगले दिन उत्सव अवसर पर हजारों की संख्या में प्रसाद का डाला मंदिर के चढ़ाया जाता है,जो राज्य के अन्य कृष्ण मंदिर में सबसे अधिक होता है।इस मंदिर में रक्षाबंधन से जन्माष्टमी तक स्थानीय लोगों द्वारा भजन कीर्तन एवं महिलाओं द्वारा संध्या आरती देने की परंपरा रही है।

स्थानीय ग्रामीण साहेब मिश्रा बताते हैं कि यहां जन्माष्टमी की परंपरा लगभग सौ वर्षों से अधिक से है। आयोजन की जानकारी देते हुए मंदिर व्यवस्थापक संजय मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी का आयोजन तीन दिवसीय होता है। इस बार भी तीन दिन का कार्यक्रम है। जिसमें 26 अगस्त सोमवार को जन्मोत्सव, 27 अगस्त मंगलवार को पूजा एवं थाल चढ़ावा और 28 अगस्त को विसर्जन होना है। मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि पूर्वजों के द्वारा शुरू की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। हालांकि मंदिर की स्थापना कब हुई,या कैसे किया गया इसका कोई प्रामाणिक अभिलेख तो नहीं है।लेकिन बुजुर्गों का कहना है कि कई दशकों से कान्हा का जन्मोत्सव हमलोग मनाते हैं।इधर जन्माष्टमी से जुड़े हुए कार्यक्रमों को सफल बनाने में गांव के अशोक झा, संजीव झा, अतुल मिश्र, बालकृष्ण मिश्र, शंकर झा, अशोक झा, किशोर पाठक, निरंजन मिश्र, मनोज वर्मा, अमित झा, पप्पू झा, मनख़ूश मिश्रा, सन्नी वर्मा समेत दर्जनों लोग जुट गए हैं। इस मंदिर में दर्शन के लिए पड़ोसी गांव चरैया, धनेश्वरी, खुटहा, नया भरगामा, लक्ष्मीपुर, खजुरी, भटगामा समेत अन्य कई गांवों से हजारों की भीड़ तीन दिन के कार्यक्रम में पहुंचती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *