राशन कार्ड के नियम
राशन कार्ड का नियम यह है कि यह गांव में पंचायत मुखिया या शहर में प्रधान द्वारा बनाया जाता है. अब आप डिजिटलकरण होने के कारण ऑनलाइन भी बना सकते हैं .दरसअल यह कार्ड पहचान पत्र के रूप में होता है, ताकि प्रति माह जब भी आप राशन लेने डीलर के पास जाएं, तो आप राशन कार्ड दिखाने पर आपके परिवार में जितने लोग होंगे, प्रति व्यक्ति के हिसाब से राशन आपको मिलेगी. इसको सरकार आईडी की तरह ही लाभुक की पहचान करने के लिए किया गया है. लेकिन एक नियम है कि अगर आपके घरमें कोई सरकारी नौकरी कर रहा है, तो आप इसका लाभ नहीं ले सकते हैं.
मधुबनी में क्या नया
बता दें कि मधुबनी SDM और मेयर के द्वारा आज 500 से अधिक वंचितों को, जिनका राशन कार्ड नहीं बना है और वह मुफ्त अनाज का लाभ नहीं उठा पा रहे, उन्हें राशन कार्ड वितरित किया जायेगा. इससे वो भी सरकार के इस लाभ से वंचित नहीं रहेंगे और राशन का उपयोग कर सकेंगे. इसी को देखते हुए मधुबनी SDM और मेयर खुद अपने हाथों से कार्ड देंगे और 500 से अधिक परिवारों के घर में खुशखबरी आएगी.




