Featured

एक 19 वर्षीय लड़के ने व्यवसाय में बना दिया ब्रांड

जहां बिहार में आज भी सरकारी नौकरी का जज्बा बच्चे-बच्चे में होता है वहां से कैसे एक 19 वर्षीय लड़का व्यवसाय में बना दिया ब्रांड बिहार के दरभंगा जिला के छोटे से गांव रामपुर उदय का शिवानन्द झा जिनके पिता जी एक छोटा सा दुकान चलाते हैं और माँ आंगनवाड़ी में कार्यरत है। शिवानन्द का पढ़ाई शुरुआत में गांव के सरकारी स्कूल से हुआ फिर आगे की पढ़ाई के लिए रोहतक हरयाणा आ गया। यहां पॉलीटेक्निक के पढ़ाई के दौरान हॉस्टल के कमरे से शुरू हुआ टिकट दोस्त क्या करता है टिकट दोस्त : टिकट दोस्त एक ट्रेवल ब्रांड है जो हवाई टिकट में चल रहे मनमानी से आमजन में हो रहे कठिनाई का समाधान कर रहे हैं, बिहार में काफी तेजी से बढ़ रहा है टिकट दोस्त का क्रेज ये फ्लाइट टिकट, होटल और वीजा असिस्टेंस जैसे सर्विस प्रोवाइडर हैं। इनका कहना है जो फ्लाइट टिकट ऑनलाइन मँहगा देता है हम उसे ज्यादा से ज्यादा सस्ता उपलब्ध कराते हैं टिकट दोस्त पर और वो भी बेहतर सुविधा के साथ। बिहार में व्यवसाय पर क्या कहते हैं शिवानन्द : आज से कुछ साल पहले तक बिहार के युवा यहाँ के बाजार में व्यापार करने से डरते थे, उन्हें नौकरी ज्यादा पसंद था पर अब बिहार को लोग सिर्फ बड़े सरकारी अधिकारियों के नाम पर नहीं बल्कि उद्यम के क्षेत्र में भी जानने लगे हैं। नए लड़के उद्यमिता में आगे बढ़ रहे हैं, अच्छा काम कर रहे हैं, देश विदेश में बिहार को रिप्रेजेंट कर रहे हैं। बिहार के युवाओं में हौसला और उद्देश्य है कि बिहार में रहकर बिहार के लिए कुछ करना अच्छा और नया करने का ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *