Featured

दिल्ली-दरभंगा के बीच वाया गाजीपुर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन:19 मई से 10 जुलाई तक हफ्ते में दो दिन होगा संचालन।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-दरभंगा रूट पर समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 19 मई से 10 जुलाई तक चलेगी।

दिल्ली से ट्रेन सोमवार और बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह दरभंगा दूसरे दिन दोपहर 1:10 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दरभंगा से मंगलवार और शुक्रवार को दोपहर 3 बजे चलेगी। दिल्ली रात 6:50 बजे पहुंचेगी।

ट्रेन के मार्ग में प्रमुख स्टेशन अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, गाजीपुर सिटी, बलिया, छपरा, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर शामिल हैं।

इस ट्रेन में कुल 21 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 6 सामान्य द्वितीय श्रेणी, 12 स्लीपर क्लास, 1 एसी थर्ड क्लास और 2 एसएलआर कोच शामिल हैं। यह विशेष ट्रेन दोनों दिशाओं में कुल 16 फेरे लगाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *