Featured

समस्तीपुर मंडल कारा में बंद कैदी की बिगड़ी तबीयत मारपीट मामले है बंद, सांस लेने में हो रही थी परेशानी।

समस्तीपुर मंडल कारा में बंद एक कैदी को आज सुबह सांस लेने में गंभीर परेशानी होने के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कैदी की पहचान ताजपुर थाना क्षेत्र के रामापुर महेशपुर वार्ड 8 निवासी मोहम्मद मुस्तकीम के रूप में हुई है। मुस्तकीम पिछले दो महीने से भूमि विवाद में मारपीट के एक मामले में जेल में बंद हैं। उनके बेटे अनिरुल हक ने बताया कि सुबह 4 बजे जेल से फोन आया कि उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई है।

मरीज की स्थिति पहले से बेहतर

मंडल कारा के पुलिसकर्मी विपुल कुमार ने बताया कि कैदी को बीपी, शुगर और हृदय रोग की समस्या है। सुबह से सांस लेने में परेशानी होने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजनों को सूचित कर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि मरीज को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हृदय रोग के कारण उन्हें तुरंत ऑक्सीजन थेरेपी दी गई। वर्तमान में कुछ जांच कराई जा रही है, जिसके बाद आगे का इलाज तय किया जाएगा। डॉक्टर के अनुसार, अब मरीज की स्थिति पहले से बेहतर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *