Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में शादी समारोह में डांसर से छेड़खानी:विरोध करने पर 2 गुटों में मारपीट, एक ही परिवार के 4 घायल

मारपीट और पथराप के दौरान गंभीर रूप से जख्मी मोहम्मद इम्तियाज
समस्तीपुर के अंगार घाट थाना क्षेत्र के विरनामा गांव में शादी समारोह के दौरान रविवार रात डांसर से छेड़खानी का विरोध करने पर लड़का पक्ष और गांव के कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ युवकों द्वारा दूल्हा के घर पर पथराव भी किया।

इस घटना में दूल्हा के मामा समेत 5 लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल लोगों में रहेना खातुन(42) के अलावा मो.रुस्तम उनका बेटा मो.इम्तियाज और मो.मुमताज शामिल है। उधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच से शुरू कर दी है।

जख्मी का जारी इलाज।
घटना के संबंध में बताया गया है कि अंगारघाट थाना क्षेत्र के विरनामा वार्ड 10 मोहल्ला निवासी मोहम्मद रुस्तम का भांजा मोहम्मद नजीर की शादी 23 जून को होनी थी। बारात जाने से पहले लोग गांव में नाच गान कर रहे थे। शादी को लेकर महिला डांसर को भी बुलाया गया था। इसी बात को लेकर रविवार शाम बारात जाने से पहले घर से कुछ दूर पर डांसर के साथ गांव के ही मो.अमजद ने छेड़खानी कर दी। जहां मोहम्मद इम्तियाज ने इसका विरोध किया, तो वहां पर भी मारपीट की घटना हुई। हालांकि, गांव के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया।

घर पर लोगों ने बोला हमला

ग्रामीणों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद ही गांव के मो.शकील, मो.मोकिम, मोख्तार, आजाद सहित 15-20 की संख्या में लोग घर पहुंचकर विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान लोगों ने छेड़खानी का विरोध करने वाले मोहम्मद इम्तियाज के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह देखकर उनके पिता मोहम्मद रुस्तम आगे बढ़े तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। बाद में परिवार के अन्य लोगों के साथ भी मारपीट की घटना हुई।

इस दौरान बदमाश दूल्हे के घर पर पथराव भी किए। जिससे घर का कई सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। गांव के ही युवक द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की सूचना जब पूरे गांव में फैली तो बड़ी संख्या में दोनों ओर से लोगों की भीड़ जुट गई। बीच बचाव कर मामला को शांत कराया गया। सभी घायलों को रविवार रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला शांत होने के बाद बारात भी रोसरा के लिए निकली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *