Tuesday, April 21, 2026
Homeदरभंगामिथिला स्टूडेंट यूनियन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।

मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन।

- Advertisement -

उन्होनें जानकारी देते हुए बताया की विगत 11 मार्च को एमएसयू के द्वारा विश्वविद्यालय में 15 सूत्री मांग को लेकर विशाल छात्र आंदोलन किया गया था। हमारा मांग था की, छात्र-संघ चुनाव का घोषणा किया जाए, स्नातक और पीजी का सत्र नियमित किया जाए, कॉलेज में छात्रावास का निर्माण, डिस्टेंस और लॉ को चालू करना, एससी छात्र व छात्राओं का लागू मुफ्त शिक्षा का पालन करना, विभिन्न कॉलेज में पीजी का पढ़ाई चालू करना, कॉलेज का नाम मिथिलाक्षर में अंकित करना, कॉलेज में लाइब्रेरी ई-लाइब्रेरि प्रयोगशाला कैंटीन रीडिंग रूम साइबर कैफ़े का निर्माण करना जैसे मांग शामिल था। जिसपर किसी तरह का पहल होता हुआ नहीं दिख रहा हैं।

- Advertisement -

आगे कहा की हम विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावानी देने आये हैं हमारी जो भी मांग हैं उसे पूरा किया जाए अन्यथा एमएसयू एक बार फिर से विशाल छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा धरना 12 बजे से शुरू किया गया धरना को प्रदर्शन के रूप में बदलते हुए कुलपति कार्यालय तक छात्र नेताओं ने मांगो के समर्थन में जमकर नारेबाजी किया।

- Advertisement -

जिसके बाद पटना में हुए छात्र हर्ष राज के निर्मम हत्या पर छात्र नेताओं ने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नितीश कुमार का पुतला दहन कर दोषियों की ग्रिरफ्तारी का मांग किया हैं कहा अगर इस हत्या पर जल्द कोई कारवाई नहीं होता हैं मिथिला स्टूडेंट यूनियन छात्र समाज के साथ सड़क पर उतरने को लेकर तैयार रहेगा जिसके बाद आंदोलन को समाप्त करते हुए घोषणा किया गया की अगर इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन हमारी मांगो पर कारवाई नहीं करता हैं तो आगे विशाल छात्र आंदोलन का तैयारी एमएसयू शुरू करने का काम करेगा जिसकी जवाबदेही विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

इस आंदोलन में एमएसयू के छात्र नेता प्रतिक सत्संगी संदीप सिंह मोना कुमारी तुलसी कुमारी सूरज कुमार लीलाधर यादव विश्वनाथ कुमार कुंदन भारती पिंटू कुमार अभिषेक कुमार झा केशव कश्यप समेत कई कॉलेज के छात्र उपस्थित रहे।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular