Featuredदरभंगा

रेल यात्रा के दौरान ज्वलंतशील पदार्थों से बचाव के लिए चलाया गया जागरूकता अभियान।

मनीगाछी। सकरी रेलवे जंक्शन पर शनिवार को आग से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।

समस्तीपुर रेलवे संरक्षा सलाहकार हरेकृष्ण ठाकुर के नेतृत्व में आए रेलवे कर्मियों ने रेलवे जंक्शन एवं समपार फाटक संख्या 38/अ पर उपस्थित यात्रियों तथा आम

यात्रियों को इससे सुरक्षा के लिए यात्रा के दौरान ज्वलनशील पदार्थों जैस- मिट्टी तेल, गैस, पेट्रोल सहित अन्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी।

उन्होंने आम लोगों के बीच इससे होने वाले नुकसानों तथा इससे बचाव के पंपलेट भी वितरित किए। इस दौरान रेलवे कर्मी मो गुड्डू, सकरी रेलवे जंक्शन अधीक्षक सत्यप्रकाश सहित अन्य रेलवे कर्मी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *