पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी राजीव रौशन ने जिले की रूपरेखा, मतदान केंद्र, इलेक्ट्रॉल प्रोफाइल, जिला स्तर के पदाधिकारी, मानव संसाधन, वाहन, ईवीएम की
आवश्यकता एवं उपलब्धता, ईवीएम डिस्पैच सेंटर, व्यय निगरानी, सी-विजील, एमसीसी, अतिसंवेदनशीलता, पोस्टल बैलट पेपर, दरभंगाक मोबाइल एप्प, नॉमिनेशन, स्वीप कोषांग के द्वारा मतदाता जागरूकता आदि के
संबंध में पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से प्रेक्षक को अवगत करायें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 14-दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 17 लाख 74 हजार 656 मतदाता, कुल-1,785 मतदान केंद्रो हैं, जिनमें पुरुष मतदाताओं
की संख्या 09 लाख 33 हजार 122 एवं महिला मतदाताओं की संख्या 08 लाख 41 हजार 499 है। वही थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 35 है। बैठक से पूर्व प्रेक्षक ने नामांकन सहायता केंद्र, नामांकन सुविधा हेतु
पोर्टल आॅनलाइन केंद्र,नामांकन कोषांग एवं जिला संपर्क केंद्र समेकित जिला नियंत्रण कक्ष में चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल दरभंगा
मनीष कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक मिथिला क्षेत्र दरभंगा बाबूराम, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी, नगर आयुक्त कुमार गौरव, नगर पुलिस अधीक्षक शुभम कुमार आर्य, उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्त्ता (लो.शि.नि.) अनिल
कुमार, अपर समाहर्त्ता (राजस्व) नीरज कुमार दास, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार,अपर समाहर्त्ता (विधि-व्यवस्था) राकेश रंजन, अपर समाहर्त्ता (विभागीय जाँच) कुमार प्रशांत, अपर समाहर्ता (आपदा) सलीम अख्तर, उप निदेशक जन-
सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद,जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी राजीव कुमार झा,अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर दरभंगा विकास कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिरौल उमेश कुमार भारती, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर शंभुनाथ झा, एवं अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।





