Featuredदरभंगा

गोली मारकर बदमाशों ने युवक से लूटा बाइक, जांच में जुटी पुलिस।

फुलपरास थाना क्षेत्र के खोपा-अंधराठाढ़ी सड़क में ईंट भट्टा के समीप सोमवार देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर बाइक छिनतई कर लिया।

स्थानीय लोगों ने गोली लगने से जख्मी युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद उनके गंभीर हालत देखते हुए दरभंगा रेफर कर दिया है। जख्मी युवक की पहचान थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव निवासी रामदेव साह के पुत्र संतोष साह 35 वर्ष के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, उक्त युवक देर शाम अंधराठाढ़ी बाजार से बाइक से अपने घर धर्मडीहा गांव आ रहा था,उसी दौरान धर्मडीहा गांव के समीप स्थित एक ईंट भट्टा के समीप बदमाशों ने खदेड़ कर उनको रोका एवं बाइक छीनने की कोशिश किया, जिसका विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया।

जिसके बाद बाइक लेकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे एवं गंभीर रूप से जख्मी उक्त युवक को इलाज के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

जहां उपस्थित चिकित्सक डॉ अफताब आलम द्वारा इलाज के बाद गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक द्वारा बताया गया कि जख्मी युवक को दो गोलियां लगी थीं, एक पैर और एक जांघ में गोली लगा हुआ था।

इधर घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जख्मी युवक का स्थिति को देखा और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

इधर, प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना में जख्मी युवक का बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिलहाल घटना को लेकर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *