Featuredदरभंगा

जुआ व शराब पार्टी के लिए रुपये नहीं मिलने से गुस्साए पुत्र ने वृद्ध पिता की रॉड और डंडे से की पिटाई।

जुआ व शराब पार्टी के लिए रुपये नहीं मिलने से गुस्साए पुत्र ने वृद्ध पिता की रॉड और डंडे से पिटाई कर दी। विरोध करने पर आरोपित ने रॉड से मारकर उनका पैर तोड़ दिया। यही नहीं आरोपित ने बहू की भी पिटाई की। इसे लेकर दिघरा रामपुर साह के रौशनी कुमारी ने सदर थाने में प्राथमिकी कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में भैंसुर नवलेश कुमार, उसकी पत्नी गुंजन देवी और बादल कुमार को नामजद आरोपित किया है। आवेदन में कहा कि वह घर में भी तभी उनके भैंसुर ने लाठी, डंडे व फरसा लेकर खटिया पर सोए पिता शिवनाथ महतो से नशे के लिए रुपये की डिमांड करने लगे।

रुपये नहीं मिलने से गुस्साए आरोपितों ने रॉड से मारकर पैर तोड़ दिया। बहू के विरोध करने पर उनकी भी पिटाई की। शोरगुल करने पर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपित भाग निकले। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने के आरोप में काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने चक्कर चौक के पास से दो युवको को पकड़ा है।

उसके पास से मिले थैले की तलाशी में 22 टेट्रा पैक शराब मिली है। पुलिस ने शराब जब्त कर दोनों धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में उसकी पहचान राजेंद्रपुरी के मनोज जायसवाल व सकरा के फरीदपुर के मनीष कुमार के रूप में हुई है।

दोनों ने शराब के धंधे से जुड़े और कई लोगों के नाम व पते की जानकारी पुलिस को दी है। उसके निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार साह ने बताया कि धंधेबाजों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *