Featuredदरभंगा

स्कॉर्पियो वाले बकरी चोरों के आतंक से खौफ में पशु पालक, दर्जन भर बकरियों की चोरी।

हायाघाट थाना क्षेत्र के बासडीह एवं घोषरामा गांव में दर्जनों की संख्या में बकरी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि अंधेरे का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो से चोरों ने बकरी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों की सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उक्त घटना 8 जनवरी की रात 11:30 बजे की है। बकरी पशुपालक मोहम्मद मंसूर ने बताया कि हमारी कई बकरियां चोरों ने चोरी कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट देखा जा रहा है कि लगातार बकरियों को उठाकर स्कॉर्पियो में भर कर रख रहें हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के बाद सुबह जब लोग उठे तो अपने-अपने दरवाजे पर बकरी को नहीं देख सन रह गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *