Featuredदरभंगा

गैवाल कमलपुर पुल के पास हुई हत्याकांड मामले में चार लोगों को भेजा गया जेल।

दरभंगा: बहेड़ी थाना क्षेत्र के गैवाल कमलपुर पुल के पास हुई हत्याकांड के चारों नामजद अभियुक्तों को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जिसमें महुली गांव के सुरेश शर्मा के पुत्र किशोरी शर्मा, बलिगांव गांव के नागेश्वर मंडल के पुत्र उमेश मंडल व सत्येंद्र मंडल के पुत्र शत्रुघ्न मंडल तथा नवटोलिया इनामात गांव के ब्रह्मदेव यादव के पुत्र रामकुमार यादव शामिल था।

मामले को लेकर पूछने पर थानाध्यक्ष वरुण कुमार गोस्वामी ने बताया कि जमीनी विवाद में रुपये के लेनदेन को लेकर उन सबों के बीच आपसी खींचातानी को लेकर घटना घटित होने की बात सामने आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *