Featuredदरभंगा

रजौड़ाडीह गांव में पांच वर्षीय बालक की डूबने से हुई मौत।

केवटी| रैयाम थाना क्षेत्र के रजौड़ाडीह गांव में एक 5 वर्षीय अबोध बालक की मौत पानी में डूबकर हो गई। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार रजौड़ाडीह निवासी दीपक यादव का 5 वर्षीय पुत्र शिवराज उर्फ टुकटुक घर के बाहर खेल रहा था। दीपक का घर तालाब के भिंडा पर है। बच्चा अकेले था। खेलते-खेलते पानी में लुढ़क गया। घटना रविवार दोपहर बाद करीब 2 बजे की है। बाद में बच्चा की खोज हुई तो वह कहीं नहीं मिला। शंका के आधार पर पानी में परिजनों ने खोजा तो किनारे में पानी के अंदर उसकी लाश मिली। परिजन उसे लेकर सीएचसी केवटी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। घटना की सूचना पर रैयाम पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम में भेजना चाहा तो परिजन तैयार नहीं हुए। फिर पंचनामा बनाकर लाश परिजनों को सौंप दिया गया। बच्चा की मौत से घर में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *