Featuredदरभंगा

एक बार फिर रन क्षेत्र बना ओझौल गांव, चली गोलियां।

बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में सोमवार की रात दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हो गई। इस दौरान फायरिंग भी हुई।

घटना के बाद कुछ स्थानीय लोगों ने तीन युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इनमें दीपक लखेरा, गोपाल यादव और अनेक कुमार यादव हैं। अनेक कुमार यादव रवि सिंह हत्या मामले में नामजद अभियुक्त है। गोली चलने की बात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर बहादुरपुर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गयी। मौके से पुलिस ने एक खोखा और दो कारतूस बरामद किये हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच पूर्व से विवाद है। उसी को लेकर दोनो पक्षों के बीच मारपीट हुई है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि आपसी वर्चस्व को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है।

स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मामले की जांच की जा रही है। मौके से एक खोखा और दो कारतूस बरामद किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *