Featuredदरभंगा

लक्ष्मीपुर गांव में विवाहिता की रहस्यमय स्थिति में मौत।

हायाघाट के अशोक पेपर मिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक विवाहिता की रहस्यमय स्थिति में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान इसी गांव निवासी रामनिहोरा मंडल की पुत्री संजू देवी (19) के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि शुक्रवार की देर शाम सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में शव को उसके घर से बरामद किया। विवाहिता का शव आंगन में पड़ा हुआ था। पूछताछ में छोटे भाई कृष्णा कुमार ने बताया कि दीपावली को लेकर संजू घर की सफाई कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसकी मौत हो गई। वहीं, संजू के गले पर गहरा काला निशान मौजूद था। साथ ही मुंह से झाग भी निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

मृतका के भैंसुर विपिन मंडल ने बताया कि संजू की मां दिल्ली में और पिता कोलकाता में काम काम करते हैं। छह माह पूर्व ही समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित घीवारी गांव निवासी मनीष मंडल से संजू की शादी हुई है। इसके बाद वो लक्ष्मीपुर गांव में अपने छोटे भाई कृष्णा कुमार के साथ रह रही थी। इसी दौरान यह घटना हुई है। बताया जाता है कि पुलिस ने मृतका का मोबाइल जब्त कर लिया है और छोटे भाई से पूछताछ के बाद छानबीन में जुटी हुई है। ओपी अध्यक्ष शिव नारायण ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *