Featuredप्रादेशिक

जमीन-खरीद बिक्री को लेकर हत्या की कोशिश, युवक के सीने को किया छलनी।

बिहार के कटिहार में जमीन-खरीद बिक्री को लेकर हत्या की कोशिश करने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने फलका प्रखंड क्षेत्र के महेशपुर गांव पहुंचकर मो. आतिक नाम के युवक के सीने में ताबड़तोड़ गोली मार दी.

घटना को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों को स्थानीय लोगो ने पकड़कर पिटाई कर दी.

स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पकड़े गए बाइक सवार दो बदमाशों को आक्रोशित भीड़ ने शटर में बंद कर पीट पीटकर अधमरा कर दिया. वहीं, मौके पर पहुंची फलका थाना पुलिस के साथ भीड़ ने धक्का-मुक्की किया. पुलिस कड़ी मशक्कत करने के बाद आक्रोशित भीड़ के चंगुल से बाइक सवारों को जिंदा लेकर अस्पताल पहुंची. गोली से जख्मी युवक को इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है.

कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार ने कहा कि बाइक सवार अपराधी नवगछिया और भागलपुर से पहचान की गई है. पकड़े गए अपराधी से देशी पिस्तौल-कारतूस और मौके से खोखा बरामद हुआ है.

उन्होंने बताया कि मामला जमीन खरीद बिक्री से जुड़ा है. फिलहाल, पुलिस वारदात की में छापेमारी कार्रवाई करने में जुटी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *