Featuredप्रादेशिक

शौच करने जा रहे एक युवक को बदमाशों ने पकड़ कर काटा जीभ, हालत गंभीर।

सुपौल के पिपरा थाना क्षेत्र के महेशपुर पंचायत वार्ड नंबर 10 में अपराधियों ने शुक्रवार देर शाम शौच करने जा रहे एक युवक का जीभ काट लिया। घायल युवक को पिपरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय महादलित युवक रंजीत सादा को घेरकर अपराधी छीना-झपटी करने लगे। उसके विरोध करने पर अपराधियों ने उसका जीभ काट दिया। संयोग से उसी रास्ते से दो बाइक सवार जा रहे थे। जिसे देखकर अपराधी वहां से भाग निकले। जिसके बाद राहगीरों ने घायल रंजीत को पिपरा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां मौजूद डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह ने बताया घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *