Featuredदरभंगाप्रादेशिक

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, ससुराल में फोन कर साले को दी जानकारी।

दरभंगा : जिले के पतोर ओपी क्षेत्र के रामभद्रपुर पंचायत के श्रीदिलपुर बांध टोला में शुक्रवार की देर शाम को एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है।

इसके बाद साले को फोन पर घटना की सूचना दी। कहा गला दबाकर तुम्हारी बहन की हत्या कर दी है। घर में शव पड़ा है। आकर ले जाओ। हालांकि, मृतका के भाई को लगा कि उनके जीजा मजाक कर रहे हैं और फोन को काट दिया। कुछ देर के बाद अन्य लोगों ने भी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्पूरी दास की पत्नी लीला देवी (30) का शव घर से बरामद किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित पति कर्पूरी दास फरार हो चुका था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ओपी प्रभारी जीतेंद्र चौधरी ने बताया कि लीला के चार बच्चे हैं। बच्चों ने बताया कि वे पढ़ने गए थे। वापस आने पर मां घर में बेहोश मिली। काफी कोशिश के बाद भी वह नहीं बोल पाई। पापा खामोश खड़े थे। इसके बाद सभी भाई-बहन चिल्लाने लगे। इसी बीच कर्पूरी दास ने बहेड़ा थानाक्षेत्र के कोठराम स्थित ससुराल में साले को फोनकर घटना की जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *