Featuredदरभंगाप्रादेशिक

जन्माष्टमी की धूम के बीच बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम, युवक को गोली मारकर किया घायल।

पटना: बुद्धा कालोनी थाना क्षेत्र में युवक को अपराधियों ने मारा गोली गंभीर स्थिति में अस्पताल में घायल युवक को कराया गया भर्ती।

राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। जन्माष्टमी को लेकर जहां एक ओर पुलिस चौकन्ना होने का दावा कर रही थी। बावजूद इसके गोलीबारी की घटना हो जाना कहीं न कहीं प्रशासन पर भी एक बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है.

ताजा मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित छक्कन टोला इलाके का है जहां सरेआम राजेश उर्फ बंगाली नामक युवक को गोली मार दी गई। घटना के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं बुद्ध कॉलोनी थाना अध्यक्ष निहार भूषण के मुताबिक राजेश उर्फ बंगाली नामक युवक को पेट में गोली मारी गई है। जहां उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है डॉक्टर के मुताबिक स्थिति में अभी सुधार बताई जा रही है।

गोली से घायल युवक दो बार शराब मामले में जेल भी जा चुका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।और घायल युवक के फर्द बयान के आधार पर पुलिस आगे की करवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *