Featuredदरभंगाप्रादेशिक

ब्लड प्रेशर और थायराइड की मरीज थी महिला, अस्पताल में मृत घोषित होने के बाद लोगों हत्या का फैलाया अफवाह।

दरभंगा: शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के करमगंज के अब्दुल्लागंज इलाके में शुक्रवार की देर शाम एक महिला के गला काटकर हत्या कर देने की अफवाह ने सनसनी मचा दी। स्थानीय लोगों एवं समाजिक कार्यकर्ताओं की भीड़ महिला के घर के बाहर जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची लहेरियासराय थाना की गश्ती टीम ने भी पूरे मामले की गहन छानबीन की। पर पूरा मामला कुछ और ही निकला और हत्या की बात पूरी तरह अफवाह निकली।

दरअसल, शुक्रवार की देर शाम अब्दुल्लागंज निवासी मो0 मुश्ताक अंसारी की 50 वर्षीय पत्नी नासरा खातून घर मे चक्कर खाकर गिर पड़ी और अचेत हो गई। परिजनों ने आनन फानन में उसे डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में पहुंचाया, जहाँ जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर अफवाह उड़ गयी कि महिला की गला काटकर हत्या कर दी गयी। एक कान से दूसरे कान तक जाते जाते मामले ने तूल पकड़ लिया। लोगों की भीड़ मृतका के घर के बाहर जमा हो गयी। सूचना पर लहेरियासराय थाना की पुलिस भी पहुंची।

मृतका के पति विदेश में रहते हैं। मृतका के पिता और भाई भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने पुलिस एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने इसे लिखित रूप में पुलिस को दिया।

मृतका के पिता ने बताया कि वह दस वर्षों से बीमार थी। बीपी एवं थायराइड आदि की उसे शिकायत थी। शुक्रवार की देर शाम अचानक बीपी बढ़ जाने के कारण वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। गिरने से सर ने चोट लगी। इसके बाद सभी लोग उसे डीएमसीएच इमरजेंसी ले गए, जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया।

स्थानीय सनजसेवी मुन्ना अंसारी ने कहा कि मृतका के पति विदेश में रहते हैं। उसे सारी जानकारी देकर अंतिम क्रिया की अनुमति ले ली गयी। शनिवार को पूरे मुस्लिम रीतिरिवाज के साथ शव को दफनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *