Featuredदरभंगाप्रादेशिक

ट्रिपल मर्डर से सनसनी, गला रेतकर मां, बेटा और बेटी की हत्या

बिहार के कटिहार से एक महिला समेत तीन लोगों की निर्मम हत्या करने की घटना सामने आई है. मरने वालों में महिला, उसकी एक सात साल की बेटी और पांच साल का बेटा शामिल है. घटना कटिहार के बलिया बेलोन थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव की है. देर रात घटना को अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया.

महिला के पति मो. फिरोज ने बताया कि मंगलवार (1 अगस्त) की रात 10 बजे वह गांव में मुहर्रम का बसिया खेल देखने के लिए गए थे. रात एक बजे जब वह घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी और दो बच्चे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए हैं. तीनों की मौत हो चुकी थी. गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या की गई है. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने मो. फिरोज से घटना की जानकारी ली. हत्या किसने की और कब की यह किसी ने नहीं देखा. पति के जब वह घर पर नहीं था तब यह घटना हुई है. एसडीपीओ प्रेम नाथ राम के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए हैं. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

फॉरेंसिक टीम और पुलिस दोनों मिलकर घटना की जांच कर रही है. घटना को लेकर लोगों ने जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की प्रशासन से मांग की. घटना को लेकर एसडीपीओ ने बताया कि रात 10 बजे से लेकर एक बजे के बीच का यह मामला है. जिस हथियार से हत्या की गई है उसे घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है. अन्य कई साक्ष्य भी घटनास्थल से मिले हैं. जल्द ही पुलिस इस मामले का उद्भेदन कर लेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *