Featuredदरभंगा

अनौपचारिक सर्टिफिकेट कोर्स में कोई भी 10वीं पास, कहीं के भी, किसी भी उम्र के व्यक्ति ले सकते हैं नामांकन : डॉ० चौरसिया।

विश्वविद्यालय संस्कृत विभाग में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली द्वारा गत वर्ष स्थापित “अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण केन्द्र” का चालू शैक्षणिक वर्ष 2023- 24 में भी कोर्स संचालन की अनुमति मिली है। गत मई माह में संस्कृत विभागाध्यक्ष द्वारा प्रेषित पत्र के आलोक में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति ने केन्द्र के चालू वर्ष में भी पुन: संचालन की स्वीकृति प्रदान करते हुए संस्कृत- प्रशिक्षक के रूप में अमित कुमार झा को भी नियुक्त किया है। इस आशय की सूचना संस्कृत विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षण संस्थान (अनौपचारिक संस्कृत शिक्षण) के निदेशक डा रत्न मोहन झा ने पत्र भेजकर विभागाध्यक्ष को दी है। तदनुसार आज संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त शिक्षक अमित कुमार झा ने अनौपचारिक संस्कृत- शिक्षक के रूप में अपना योगदान विभाग में दिया। केन्द्र के नवीनीकरण की सूचना से संस्कृत- शिक्षकों, शोधार्थियों, कर्मचारियों एवं छात्र- छात्राओं के बीच हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *