Monday, June 22, 2026
Homeमेडिकल छात्रा ने चलते आटो से लगाई छलांग, अगवा करने की कोशिश।

मेडिकल छात्रा ने चलते आटो से लगाई छलांग, अगवा करने की कोशिश।

- Advertisement -

राजधानी में बैरागढ़ से लाल घाटी जाते समय एक चिकित्सा छात्रा ने चलते आटो से छलांग लगा लगा दी। आरोपित आटो चालक उसे जबरन अगवा करने की कोशिश की। आटो से कूदने के बाद छात्रा को चोट लगी है,आरोपित आटो चालक घटना के बाद उसका बैग भी साथ लेकर फरार हो गया है। उसकी शिकायत पर कोहेफिजा पुलिस ने शिकायत मामूली धारा में एफआइआर दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक मूलत: कुराना रोड सावेर जिला इन्दौर निवासी 24 वर्षीय युवती जैन नगर जैन मन्दिर के पास किराये के मकान लालघाटी में रहकर बीएचएमएस की पढाई कर रही है। वह सीहोर की एक विश्वविद्यालय में पढ़ती है। रविवार शाम को करीब पांच बजे वह रेलवे स्टेशन बैरागढ़ से लालघाटी जाने के लिये उसने एक आटो किराये किया, आटो चालक ने सौ रूपये किराये बताया। उसे तय करने के बाद मेडिकल छात्रा सामान लेकर आटो ( MP04RA 4622 ) में सवार हो गई थी। है ।आटो चालक रिलााायं पेट्राेल पम्प के पास ये कालू पठाका की दुकान के बगल तक ठीक से आटो लेकर आया, उसके वाद उसने बिना पूछले एक गली मे आटो को काफी तेज गति से आटो चलाया , जब छात्रा ने उससे पूछताछ की तो उसने जान से मारने की धमकी देकर उसे चुपचाप बैठने के लिए बोला और उसे घूर कर डराने लगा। डर के कारण छात्रा ने चलते आटो से छलांग लगा दी, इससे उसे गंभीर चोट लगी है।

- Advertisement -

छात्रा के चलते आटो से कूदने के बाद आटो चालक छात्रा का सामान लेकर भाग निकला, वह छात्रा का सामान लेकर भी चला गया। उसमें छात्रा का सामान और उसमें पांच हजार रूपये रखे हुए थे। छात्रा ने आटो चालक को रोकने की कोशिश की,लेकिन वह नहीं रूका। बाद उसे अपने दोस्तों को फोन कर घटना की जानकारी दी। बाद में उसने आसपास आटो चालक की तलाश की तो पता चला कि राहुल नाम के युवक के बारे में जानकारी लगी। पुलिस ने शिकायत पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular