Tuesday, June 16, 2026
Homeदरभंगाविकास हत्याकांड के आरोपी जिला परिषद गिरफ्तार:23 जुन को हुई थी हत्या,...

विकास हत्याकांड के आरोपी जिला परिषद गिरफ्तार:23 जुन को हुई थी हत्या, पुलिस ने छापेमारी कर किया अरेस्ट।

- Advertisement -

पुलिस ने मधुबनी के लौकही थाना क्षेत्र के विकास साह हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए जिला परिषद सदस्य समेत दो गिरफ्तार कर लिया है। विकास साह हत्याकांड में लौकही प्रखंड क्षेत्र के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-42 के जिला परिषद सदस्य सुमन कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

- Advertisement -

विकास साह हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए एसडीपीओ कुमारी दुर्गाशक्ति ने बताया कि गिरफ्तार किए गये दोनो अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी मनोज शर्मा के खिलाफ सुपौल एवं मधुबनी जिला के विभिन्न थाना में लूट,डकैती एवं आर्म्स एक्ट के मामले में अभियुक्त है।

- Advertisement -

एसडीपीओ ने बताया कि बीते 23 जून को लौकही थाना क्षेत्र के अटरी निवासी बौकू साह के बेटे विकास साह की हत्या कर नेमुआ चौक से आगे पुलिया पर शव फेंक दिया था।

- Advertisement -

इस हत्याकांड को लेकर मृतक विकास साह की पत्नी ने निर्मली थाना क्षेत्र के मनोज शर्मा और अंधरामठ थाना क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य सुमन कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाया।

एसडीपीओ कुमारी दुर्गाशक्ति ने कहा कि हत्याकांड की जांच को लेकर अंचल पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। विशेष छापामारी दल के द्वारा कांड में संलिप्त अपराधी मनोज शर्मा को लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस के साथ रौआही से गिरफ्तार किया गया.

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी मनोज शर्मा ने 20 जून को लौकहा थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में हुई डकैती कांड में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। अपराधी मनोज शर्मा ने सुमन कुमार सिंह एवं अन्य के साथ मिलकर विकास की हत्या करने की बात भी स्वीकार किया है

मनोज शर्मा से मिली जानकारी के आधार पर ही जिला परिषद सुमन कुमार सिंह को नरेन्द्रपुर से गिरफ्तार किया गया है। सुमन कुमार के पास से एक मोबाइल और कांड में प्रयुक्त स्कॉर्पियो भी बरामद किया गया है।

गिरफ्तार किए गये दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। सुमन कुमार सिंह पर अंधरामठ थाना में आर्म्स एक्ट सहित संगीन धाराओं में केस दर्ज है। वहीं, मनोज शर्मा के खिलाप सुपौल एवं मधुबनी जिला के विभिन्न थाना में कुल 17 केस दर्ज है।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular