Saturday, June 13, 2026
Homeदरभंगासंपत्ति के लिए रिश्ते भूला; नींद में सो रहे बड़े भाई की...

संपत्ति के लिए रिश्ते भूला; नींद में सो रहे बड़े भाई की गला रेतकर की हत्या।

- Advertisement -

मुजफ्फरपुर से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ सम्पति विवाद में भाई ने ही अपने सगे बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी है. जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया है वही घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई है।

- Advertisement -

मामला बरियारपुर ओपी क्षेत्र के महमदपुर भोपत गाँव की है. बताया गया कि महमदपुर भोपत गाँव के रहने वाले 35 वर्षीय मो. गफ्फार रविवार को दुर्गापुर से परिवार के साथ घर लौटा ही था, वहीं दिनभर भाइयों से सम्पति विवाद को लेकर कई बार पंचायत हुई वहीं देर रात गफ्फार के छोटे भाई मो. मुबारक ने सोये अवस्था में भाई की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. वहीं घटना के बाद मुख्य आरोपी मो मुबारक फरार है. वहीं बरियारपुर पुलिस ने मुबारक की पत्नी, और दो अन्य लोगों को हिरासत में ले लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

- Advertisement -

परिजनों ने बताया कि सम्पति को लेकर दोनों भाइयो में विवाद चल रहा था, कल ही गफ्फार दुर्गापुर से लौटा था, विवाद को लेकर पंचायत भी हुई, वहीं देर रात परिवार के कई लोग बगल में शादी में गए हुए थे, तभी छोटे भाई ने बड़े भाई की गला रेतकर हत्या कर दी. गफ्फार चार भाई था। घटना को लेकर पुलिस तफ्तीश में जुट गई है, फिलहाल एक भाई, मुख्य आरोपी की पत्नी, और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. वही मामले में बरियारपुर ओपी थाना की पुलिस फिलहाल मामले में कुछ भी बोलने से परहेज कर रही है

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular