Tuesday, August 25, 2026
Latest:
Featured

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के 38 जिलों के 700 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 24×7, 1:1 इंटरैक्टिव ऑनलाइन शिक्षा प्लेटफॉर्म ‘बिहार विद्या साथी’ का शुभारंभ किया


इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ एप्प के माध्यम से विद्यार्थियों की पढ़ाई और अधिक आसान, सुगम एवं प्रभावी होगी। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को 24 घंटेऑनलाइन शिक्षक की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क लाइव शिक्षा प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा भी मिलेगी।
इसी क्रम में दरभंगा समाहरणालय स्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सभागार से ‘बिहार विद्या साथी’ के शुभारंभ कार्यक्रम में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार, उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री विद्यानंद ठाकुर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। विद्यार्थियों को ‘बिहार विद्या साथी’ एप्प की उपयोगिता एवं उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बिहार विद्या साथी’ विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक उपयोगी डिजिटल पहल है।

उन्होंने सभी बच्चों से अपील की कि वे इस ऐप के माध्यम से उपलब्ध निःशुल्क लाइव कक्षाओं एवं अपनी पसंद के शिक्षक से पढ़ने की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से एप्प का उपयोग करते हुए अपनी पढ़ाई को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि डिजिटल माध्यम से शिक्षा की उपलब्धता बढ़ने से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। विशेष रूप से कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए यह प्लेटफॉर्म अध्ययन में सहयोगी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में ‘बिहार विद्या साथी’ को लेकर काफी उत्साह देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *