मुखिया पति पर घर में घुस कर मारपीट एवं लूटपाट का आरोप, जांच में जुटी पुलिस।
दरभंगा।जिले के बहेड़ी प्रखंड की निमैठी पंचायत के मुखिय पति सहित करीब 50 लोगो ने पतोर ओपी क्षेत्र के कुज्जी गांव में एक घर पर शनिवार की सुबह हमला बोल दिया। इन लोगो ने घर के अंदर जमकर उत्पात मचाया और महिलाओं के जेवरात छीन लिया।घर के छत का एस्बेस्टस भी तोड़ दिया।सूचना पर पतोर ओपी की पुलिस पहुंची तब तक सभी उपद्रवी फरार हो गए।इस घटना के बाद कुज्जी गांव के लोगो में काफी आक्रोश है।मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना स्थल पर चौकीदार को प्रतिनुक्त किया गया है। गृहस्वामी रंजीत कुमार सिंह की पत्नी रिंकी सिंह ने निमैठी पंचायत की मुखिया कोरिगामा निवासी माधव कुमारी,उनके पति शशि सिंह उर्फ लालबाबू सिंह सहित ग्यारह नामजद और 50 अज्ञात पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है।आवेदन में कहा है कि सभी लोग एक साथ घर पर हमला कर दिया और गाली गलौज करते हुए उनके पति को जान मारने की नियत से ढूढने लगे।पति के घर पर नहीं रहने पर अन्य लोगो के साथ मारपीट करने लगा।उनके और उनके ननद के गले से सोने का चेन,कान का बाली छीन लिया। ट्रंक का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए निकाल लिया,घर में रखे गेहूं और पेड़ से आम तोड़ लिया।दरवाजे पर गाय को चारा दे रहे मजदूर को भी जातिसूचक गाली देते हुए मारपीट किया।किरायेदार के दुकान में घुस कर लैपटॉप तोड़ दिया।घर के छत का एस्बेस्टस तोड़ दिया।घटना की सूचना पर जबतक ग्रामीण जुटते तब तक सभी फरार हो गया। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।लोगो का कहना है कि यह घटना निंदनीय है।किसी पुरुष सदस्य के नही रहने पर महिलाओं के साथ किया गया व्यवहार एक अपराधिक घटना लगता है।पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।
