Featured

मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत जप्त 20 वाहनों की हुई नीलामी

16 दोपहिया, 03 टैम्पू/ई-रिक्शा एवं 01 चार पहिया वाहन की हुई नीलामी

 

नीलामी से लगभग 03 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध, दरभंगा श्री प्रदीप कुमार ने बताया कि 30 जुलाई 2026 को मद्यनिषेध विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 (यथा संशोधित-2018/2022) के तहत जप्त वाहनों तथा समाहर्त्ता न्यायालय, दरभंगा द्वारा राज्यसात किए गए वाहनों की नियमानुसार सार्वजनिक नीलामी संपन्न कराई गई।

उन्होंने बताया कि नीलामी में कुल 20 वाहनों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इनमें 16 दोपहिया वाहन, 03 टैम्पू/ई-रिक्शा तथा 01 चार पहिया वाहन शामिल हैं।

सहायक आयुक्त ने बताया कि उक्त वाहनों की नीलामी से लगभग 03 लाख रुपये राजस्व प्राप्त होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत जप्त एवं राज्यसात वाहनों की समयबद्ध नीलामी की कार्रवाई नियमित रूप से की जा रही है। इससे न केवल सरकारी राजस्व में वृद्धि हो रही है, बल्कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में भी मदद मिल रही है।

उन्होंने कहा कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है तथा अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *