सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई,शांति समिति की बैठक एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी के दिए निर्देश
आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दरभंगा एनआईसी से जिलाधिकारी श्री कौशल कुमार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी अनुमंडल पदाधिकारी,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सभी थाना प्रभारियों एवं अंचलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बाउंड डॉन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी दिया कि मुहर्रम जुलूस के निर्धारित मार्गों का भौतिक सत्यापन अवश्य करें तथा संभावित समस्याओं का पूर्व आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
बैठक में सभी थाना प्रभारियों को निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने का शख्त निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारियों को वारंटियों को बाउंड डाउन कराने निर्देश दिया गया।
अपराधी एवं असामाजिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
नगर पुलिस अधीक्षक सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र सभी तैयारी पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।
उन्होंने गश्ती दलों को सक्रिय रखने निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व मनोज कुमार, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।




