Featured

जीसस एण्ड मेरी एकेडमी के छात्र एवं छात्राओं का रहा शत-प्रतिशत परीक्षाफल

आज दिनांक 18-05-2026 को CBSE की बारहवीं का परीक्षाफल की उपलब्धि के आलोक में प्रेस वार्ता रखी गई जिसमे सभी सर्वोच्य स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को उनके अभिभावकों के साथ सादर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया ।

 

विद्यालय से कुल 144 परीक्षार्थी परीक्षा में पंजीकृत थे, सभी परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विद्यालय का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 14 छात्र एवं छात्राओं ने 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक और 70 छात्र एवं छात्राओं ने 80 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे।

 

विद्यालय में नमामि ठाकुर (97.4%), श्रेया रॉय (95.8%), अध्ययन कुमार सिंह (95.2%), दानियाल अहमद (93%), अनमोल रतन (92.8%), पल्लवी कुमारी (92.8%), सुमैया खान (92.2%), सानवी चौहान (91.4%), अंशिका शेखर (91%), अभिनव अमन (90.6%) एवं सौम्या कुमारी (90.4%) प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को कायम रखा। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ० मधुरिमा सिन्हा, संस्थापक सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह एवं प्रबंध निदेशक डॉ० यशराज सिंह ने अपने बच्चों, अभिभावकों के साथ ही विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका मार्गदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *